मतगणना कार्मिकों का प्रथम रैण्डमाईज़ेशन सम्पन्न

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 की मतगणना कार्य के लिये जनपद बहराइच में नियुक्त किये गये मतगणना कार्मिकों का प्रथम रैण्डमाईज़ेशन जिला सूचना विज्ञान केन्द्र, बहराइच में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका रानी, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर, अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए राज कुमार, उपायुक्त मनरेगा के.डी. गोस्वामी, डीआईओ एनआईसी योगेश यादव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शिखा श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
इस अवसर पर डीएम मोनिका रानी ने बताया कि ईवीएम की मतगणना हेतु 04 सदस्यीय टीम में 01-01 माइक्रो आब्ज़र्वर, गणना सुपरवाईज़र , गणना सहायक व चतुर्थ श्रेणी कार्मिक होंगे। डीएम ने बताया कि प्रत्येक विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु 14 गणना टेबल, एआरओ टेबल हेतु 02 व रिज़र्व में 03-03 टीमों को रखा गया है। इस प्रकार 07 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 532 गणना कार्मिक लगाये जाएंगे। जबकि पोस्टल मतपत्रों की गणना 02 टेबल पर होगी। इस कार्य के लिए 02 रिज़र्व सहित 04 गणना टीमें गठित की गईं हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

भूटान में कुदरत का कहर? GLOF से मचा हड़कंप, NDRF अलर्ट और निचले इलाकों को खाली कराने की तैयारी

ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…

6 hours ago

कुशीनगर में शिक्षा विभाग पर गंभीर आरोप! खेलकूद से ऑडिट तक वसूली का दावा

कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…

7 hours ago

कोई समाज सुधारक, कोई सुरों का जादूगर: 30 अक्टूबर को याद की जाने वाली महान विभूतियां

30 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं ये महान हस्तियां, सिनेमा…

9 hours ago