सीबीएसई 10वीं परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल अव्वल, माहविश नूर टॉपर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में ब्लूमिंग बड्स स्कूल, मुखलिसपुर रोड खलीलाबाद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। विद्यालय की छात्रा माहविश नूर ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया, बल्कि जिला स्तर पर भी शीर्ष स्थान हासिल कर गौरव बढ़ाया। आदित्य यादव 96.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल छा गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया।
अन्य प्रमुख सफल विद्यार्थियों में अनाम खान (95.8%), आनंद मोहन (95.8%), अभिनय गुप्ता (95.4%), प्रत्याक्षा राय (95.4%), अंजलि यादव (95.2%), शिवांगी यादव (95.2%), अनुराग (94.8%) और अर्पित पटेल (94%) शामिल रहे, जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, संस्कार और अनुशासन को विद्यालय की प्राथमिकता बताया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और भविष्य में भी ऐसे ही परिणामों की उम्मीद जताई है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

19 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

21 hours ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

21 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago