महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।अखिल भारतीय जायसवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने बृजमनगंज में कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के चुनावी कार्यालय पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया।
प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चंद जायसवाल ने कहा कि भाजपा वैश्य समाज को अपना बंधुवा मजदूर समझती है। जब हक और अधिकार की बात आती है भाजपा वैश्य समाज को नजरंदाज करने का कार्य करती है। भाजपा अब संविधान विरोधी कार्य कर रही है। जिनके मंसूबो को खत्म करने के लिए गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की जरूरत है।
पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा सरकार में अधिक संख्या में युवा बेरोजगार बैठे है। युवाओं को रोजगार देने के बजाय भाजपा हिंदू मुस्लिम के नाम पर नफरत फैलाने का कार्य करती है।
इस दौरान डा अजय चौधरी, अमित चौबे, विजय सिंह एडवोकेट, जयप्रकाश लाल, विजय जायसवाल, दिलीप चौधरी, मदन गोपाल यादव, पूर्व चेयरमैन आनंद नगर विनोद गुप्ता, किशन जायसवाल, अमित जायसवाल, राहुल शर्मा, कैलाश यादव, अरविंद यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
करवा चौथ के दिन दूधिया श्रवण की संदिग्ध मौत! मरने से पहले भाई को किया…
ग्लेशियल झील फटने से हड़कंप! असम-बंगाल पर बाढ़ का खतरा, हजारों लोग सुरक्षित ठिकानों पर…
कसया के शिक्षा विभाग में कथित वसूली का मामला गरमाया! खेलकूद, ऑडिट और एमडीएम रजिस्टर…
करवा चौथ की रात खुला कथित प्रेम प्रसंग का राज! पत्नी को दूसरे युवक के…
बहन को रोकने के लिए छत से कूदा भाई; 3 किमी पीछा कर मोतीझील में…
30 अक्टूबर विशेष: आज के दिन दुनिया को अलविदा कह गईं ये महान हस्तियां, सिनेमा…