माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के फाइनल में पहुंचे जितेन्द्र सिंह, क्षेत्र का बढ़ाया मान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सुकरौली क्षेत्र के ग्राम नाऊमुंडा निवासी छोटेलाल सिंह के पुत्र प्रतिभावान युवा जितेन्द्र सिंह ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्हें माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के प्रतिष्ठित फाइनल राउंड के लिए चयनित किया गया, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री मनसुख मांडविया के साथ वर्चुअल संवाद का अवसर प्राप्त हुआ। यह फाइनल राउंड गत दिवस इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।
देशभर के 12 लाख से अधिक प्रतिभागियों में से जितेन्द्र सिंह का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, तीव्र विश्लेषण क्षमता और प्रभावशाली विचारों के आधार पर किया गया। वे वर्तमान में सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं तथा विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें – अंधेरे से उजाले की ओर: कालीचरण घाट को मिली बड़ी सौगात

इसके साथ ही जितेन्द्र सिंह पर्यावरण संरक्षण को अपना प्रमुख मिशन मानते हैं। वे हर वर्ष कम से कम 3000 पौधे लगाकर लोगों को प्रकृति से जोड़ने और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनका यह प्रयास क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को भी प्रेरित कर रहा है।
उनका यह चयन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरे क्षेत्र और युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत भी है। फाइनल राउंड में उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर युवाओं की आवाज बनकर देश के विकास, विशेषकर कृषि, रोजगार और शिक्षा जैसे अहम विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किये। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों एवं सामाजिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

राहुल गांधी के आवास पर विपक्ष का बड़ा जमावड़ा, चुनाव आयोग के खिलाफ आंदोलन को मिलेगी नई धार?

चाय पर जुटेगा विपक्ष! ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन तेज करने की तैयारी, INDIA गठबंधन…

59 minutes ago

गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी और सुरक्षा कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो रिकॉर्डिंग का किया दावा

सुप्रीम कोर्ट के पास राहुल गांधी पर महिला पत्रकार से बदसलूकी का आरोप, गर्भवती पत्रकार…

1 hour ago

तिरंगा फहराने पर गिरफ्तारी का आरोप, CJP का ऐलान—ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा विरोध

जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने को लेकर बवाल, CJP कार्यकर्ता अभिजीत दिपके का सरकार पर तीखा…

1 hour ago

‘देर मत कीजिए, पार्टी में शामिल कर लीजिए’, बीजेपी को शिवकुमार की चुनौती, 25 विधायकों पर घमासान

कर्नाटक की सियासत में बड़ा उलटफेर? विजयेंद्र का दावा- कांग्रेस के 25 विधायक बीजेपी में…

1 hour ago