अधिवक्ता मौत के बाद उठे सवाल, डीएम पहुंचीं गांव- परिजनों से मिलकर दिलाया न्याय का भरोसा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया। बुधवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल स्वयं गांव पहुंचीं और बंद कमरे में करीब एक घंटे तक अधिकारियों व कर्मचारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद वह मृतक अधिवक्ता के घर पहुंचीं, जहां परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जिसकी शुरुआत गुरुवार से होगी। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी के पास कोई साक्ष्य है तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है।

डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिया कि मृतक का वरासत संबंधी कार्य उसी दिन पूरा कराया जाए। ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्र के चकरोडों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर उन्हें कब्जा मुक्त कराने के भी निर्देश दिए गए।

मुलाकात के दौरान लेखपाल और कानूनगो की लापरवाही की शिकायत भी सामने आई, जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया। इस दौरान एडीएम प्रशासन, एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व कर्मी और पुलिस बल मौजूद रहे। वहीं शाम को जांच टीम ने बरहज नगर के अस्पतालों पर छापेमारी कर साक्ष्य एकत्र किए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा की आराधना, नौ बालिकाओं का पूजन

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्रि के पावन अवसर पर खेजुरी स्थित ग्रीन लॉन्स पब्लिक स्कूल…

55 minutes ago

खेत की जुताई के विवाद में चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या

एसपी नॉर्थ राजेश घुनावत ने घटनास्थल का किया निरीक्षण, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस…

1 hour ago

नवरात्रि व्रत में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर 2 खास व्यंजन

नवरात्रि स्पेशल: पारंपरिक फलाहार के साथ इस बार ट्राई करें विदेशी अंदाज का मीठा डेजर्ट,…

5 hours ago

खेलकर लौट रहा था 6 साल का मनजोत, पिता देखते रह गए और तेंदुआ उठाकर ले गया मासूम को

पिता और भाइयों के सामने मासूम को उठा ले गया तेंदुआ, गन्ने के खेत में…

5 hours ago