Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedसंविधान की रक्षा के लिए कांग्रेसी देंगे हर कुर्बानी - विजयशेखर मल्ल...

संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेसी देंगे हर कुर्बानी – विजयशेखर मल्ल रोशन

कांग्रेसियों ने बैठक कर बनाई संगठन को मजबूत करने की रणनीति

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा सरकार संविधान बदलने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रही है।लेकिन कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता संविधान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। उक्त बातें सलेमपुर कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर ने देश के लिए जो संविधान बनाया है उसी के कारण समाज का हर वर्ग आज सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत कर रहा है। इसी को लेकर 28 अप्रैल को बस्ती में राज्यस्तरीय सम्मेलन कांग्रेस कर रही है। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए गांव गांव में जाकर अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी ने कहा कि आज भाजपा केवल जनता को गुमराह कर रही है।अपने किए गए एक भी चुनावी वादे को पूरा नही कर पा रही है। कांग्रेस के निवर्तमान जिला महासचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस के बिना इस देश मे दबे कुचले व गरीबों का भला नही होने वाला है। पूर्व जिला प्रवक्ता भरत मणि त्रिपाठी ने कहा की जनता भाजपा के जनविरोधी नीतियों से परेशान हो गई है अब उसे अपना बेहतर भविष्य कांग्रेस में ही नजर आ रहा है। बैठक को युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय, रितेश मल्ल पिंटू, मोहन प्रसाद,बदरे आलम,प्रेमचन्द वर्मा,शिवलाल वर्मा, सुरेन्द्र यादव, विपिन पांडेय,सैयद फिरोज अहमद, राहुल मिश्र, रोहित यादव, परमानंद प्रसाद,सुच्चन खान,मोहित कुमार, यूसुफ खान,जाबिर खान आदि ने सम्बोधित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments