बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत रुपईडीहा में शीतलहरी से बचने के लिए जरूरतमंदों को चेयरमैन डॉ उमाशंक वैश्य द्वारा कम्बल वितरण किया गया,रविवार की दोपहर से नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों के जरूरतमंदों को कड़ाके की ठंड से बचने के लिए राहत प्रदान करने हेतु नगर पंचायत के चेयरमैन डॉक्टर उमाशंकर वैश्य द्वारा कंबल वितरण किया गया। डॉक्टर उमाशंकर वैश्य ने बताया कि भीषण ठंड पड़ रही है। जगह-जगह अलाव जलाए जा रहे हैं। रैनबसेरे में ठहरने की उचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ नगर के जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड से 15 से 20 जरूरतमंदों ऩिरीह गरीब को चिन्हित किया गया है। तथा उन्हें नगर पंचायत के सभागार में सामूहिक रूप से कंबल वितरित किया गया। नगर पंचायत वासियों ने कड़ाके ठंठ में कम्बल पा कर चेयरमैन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोज प्रजापति, अशोक यादव,देशराज वर्मा,ज़ाकिर, ध्रुवराज वर्मा, रजा इमाम रिजवी भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रतन अग्रवाल, सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-14 में बुधवार दोपहर एक भीषण आग लगने…
प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार शाम एक बेहद दर्दनाक रेल हादसा सामने आया, जिसमें पांच…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में अधिवक्ता विजेंद्र सिंह की मौत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम…
श्रीराम जय राम, जय जय राम,है अवध पुरी अति पावन धाम,रघुकुल रीति ही जहाँ की…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेज-5…