अयोध्या से आए पूजित अक्षत भेंट करने के लिए महासंपर्क अभियान प्रारंभ

493 वर्षों के संघर्ष के बाद रामलला होंगें अपने घर में स्थापित- ऋषि

22 जनवरी को पूरे देश में मनाया जायेगा दीपावली

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।श्रीराम मंदिर नूतन विग्रह अभियान के के क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ऋषि के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने चिन्हित जनपद के 51 परिवारों में पहुंचकर पूजित अक्षत और निमंत्रण भेट किया और 22 जनवरी को दीपावली मनाने की अपील किया । महा संपर्क अभियान के अन्तर्गत रविवार को महराजगंज नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट के आवास पर पहुंचे सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रचारक ऋषि ने कहा कि 493 वर्ष के संघर्ष के बाद यह शुभ अवसर प्राप्त हुआ है 22 जनवरी को पूरे देश में दीवाली जैसा माहौल होगा इस काम को बनाए रखने में महराजगंज जनपद के 51 परिवारों में पहुंचकर पूजित अक्षत सौंप कर महासंपर्क अभियान की शुरुआत की जा रही है ।आगे हम जनपद के 111 परिवारों तक पहुंचने का प्रयास करेंगें।अयोध्या की पूजित अक्षत को लेकर आम हिंदू परिवार में बेहद धार्मिक माहौल है और लोग पूरी श्रद्धा और नम्रता के साथ पूजित अक्षत प्राप्त कर रहे हैंl
जिला संघ चालक रमाशंकर गुप्त,पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह को परतावल उनके आवास पर, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय, दीनदयाल इंटर कॉलेज के निदेशक विजय बहादुर सिंह, पत्रकार नवीन सिंह ,पत्रकार सुनील श्रीवास्तव, पत्रकार संजय पांडेय,पत्रकार नीरज श्रीवास्तव, आलोक रंजन तिवारी, जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्रा ,नगर सेवा प्रमुख सुधाकर राय, शासकीय अधिवक्ता बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के विंध्यवासिनी सिंह ,आत्माराम गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के नेता आशुतोष शुक्ला ,राजीव द्विवेदी सदर खंड कार्यवाहक सुनील मिश्रा ,निचलौल के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण जायसवाल, डॉ पीयूष जायसवाल, घुघली के प्रमुख ओम प्रकाश जायसवाल ,भारत स्वाभिमान ट्रस्ट सिसवा के कृष्ण मुरारी सिंह, सिसवा के संघचालक सत्यनारायण, व्यापारी रजनीश केडिया , राजेश केडिया, गायक अमित अंजन , नवाचार विज्ञानी प्रतिष्ठा जायसवाल के निज निवास पहुंचकर अयोध्या का पूजित अक्षत सौंपकर 22जनवरी को दीवाली मनाने की अपील किया। इस बीच महराजगंज, घुघली, परतावल, सिसवा,निचलौल मे अक्षत और निमंत्रण वितरण कार्यक्रम मे जिला प्रचारक ऋषि के साथ विस्तारक सौरभ,सह जिला कार्यवाहक अनिल राय, जिला संपर्क प्रमुख विमल कुमार पांडेय , जिला प्रचार प्रमुख जीवेश मिश्र, जिला व्यवस्था प्रमुख अजय उपाध्याय ,नगर संघचालक आलोक रंजन त्रिपाठी,खण्ड बौद्धिक प्रमुख डॉ शान्ति शरण मिश्र, खण्ड कार्यवाह सुनील मिश्र, सेवा प्रमुख सुधाकर राय, नगर अभियान प्रमुख डॉ आशीष मिश्रा ,आकाश कुमार गुप्ता ,खण्ड कार्यवाहक घुघली सूरज ,आदि कार्यकर्ता शामिल रहें l

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

4 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

4 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

4 hours ago