बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या धाम में 22 जनवरी को होने वाले रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है, यहां तक कि नेपाल सीमा पर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला की ओर से विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिसके क्रम में रविवार को पुलिस, एसएसबी, वन विभाग के साथ अन्य विभागों की टीम ने सीमा क्षेत्र में पैदल मार्च किया,आने जाने वाले संदिग्ध लोगों की सघन तलाशी ली और साथ ही सीमावर्ती ग्रामीणों को जागरूक किया गया। ग्रामीणों से अपील की गई कि संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें,जिससे कि वक्त रहते उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों से यह भी अपील की है कि भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान किसी प्रकार की अनहोनी न हो इसके लिए भारत नेपाल सीमा पर कड़ी चौकिसी बरती जा रही है और अराजक तत्व तथा भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उनके संबंध में किसी प्रकार की जानकारी पुलिस से साझा की जा सकती है।
इस दौरान इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह, एसएसबी के सहायक कमांडेंट वासुकीनंदन पांडे मौजूद रहे। उधर पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला के कुशल निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी की अध्यक्षता में एसएसबी कंपनी हेड क्वार्टर बलई गाँव में एसएसबी के पदाधिकारियों व बॉर्डर स्थित ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ गोष्ठी तथा एसएसबी व पुलिस बल के साथ भारत-नेपाल सीमा पर पैदल गश्त किया गया, इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक नानपारा/मिहीपुरवा राहुल पांडेय, प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर दद्दान सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान अपनी आय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विकासखंड नवाबगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत रहीमनगर को भारत सरकार के…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के दिशा-निर्देशन एवं उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ…
संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत धनघटा-हैसर के दुघरा स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड पर शुक्रवार…
सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…