Friday, February 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतहसील घोसी में समाधान दिवस संपन्न, 96 शिकायतों में 5 का निस्तारण,...

तहसील घोसी में समाधान दिवस संपन्न, 96 शिकायतों में 5 का निस्तारण, 8 टीमें मौके पर

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता, अधिकारी न करे लापरवाही :- डीएम

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील घोसी में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील घोसी में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 98 शिकायतें आई, जिनमें से 05 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया। 08 टीमें मौके पर भेजी गई। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 75 ,पुलिस विभाग से 03 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करे।लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी घोसी, तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments