Saturday, February 7, 2026
HomeUncategorizedसमाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओंने ने प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओंने ने प्रदर्शन कर एसडीएम को दिया ज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी देने वाले को जेल भेजने की मांग

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जलालाबाद मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जिसका नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जीवेन्द्र वाजपेई कर रहे थे। उन्होंने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी दुर्गेश यादव को दिया। जिसमें उन्होंने बताया की सोशल मीडिया पर अमरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिससे समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। आरोपी लखीमपुर जिले का बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल चल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गोली मारने वाले की धमकी देने वाले को यदि जेल नहीं भेजा गया तों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जन आंदोलन करेंगे। कार्यकर्ताओं ने गोली मारने वाले युवक की कड़ी नंद की और कार्रवाई की मांग की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments