Monday, February 23, 2026
HomeUncategorizedअखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा सम्मेलन 23 मार्च को-- अनिरुद्ध वर्मा

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा सम्मेलन 23 मार्च को– अनिरुद्ध वर्मा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले में विश्वकर्मा समाज को एकजुट करने के लिए लोहर ,बढई,कसेरा, शिल्पकार व स्वर्णकार आदि समुदाय के लोगों ने अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के बैनर तले एक मैरेज हाल मे विशाल विश्वकर्मा सामाजिक चेतना बैठक व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे संगठन के जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध वर्मा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि 23 मार्च को सुबह 10:00 बजे सुन्दरम मैरेज हाल मे विशाल विश्वकर्मा सामाजिक चेतना सम्मेलन एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा। जिसमे जिले से लगभग 5000 कार्यकर्ताओं का आयोजन मे भागदारी अहम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रुप मे हंशराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य व विशिष्ट अतिथि के रुप मे मोहन प्रकाश वर्मा विधायक हाटा कुशीनगर,विनय वर्मा विधायक शोहरत गढ़ , डा. कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व मंत्री उ.प्र. आदि शामिल होगे । उन्होंने यह भी कहा कि जिले मे लोहर ,बढई, कसेरा,शिल्पकार व स्वर्णकार आदि समुदाय के लोगो का 10 प्रतिशत भागदारी है, लेकिन एकजुट न होने से समाज के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के बैनर तले एक मंच पर लाने के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दौर युवा वर्ग लिए अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है। युवा समाज अपने समाज के लिए कदम से कदम मिलाकर चलने का कार्य कार्य करें। उन्होंने अपने समाज के लोगों से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का अपील किया। इस दौरान सुरेश विश्वकर्मा ,राजेश्वर वर्मा ,पं. राकेश चन्द्र, परमात्मा विश्वकर्मा, डॉ सुनित विश्वकर्मा , अशोक वर्मा,उदयभान वर्मा,राजेश वर्मा, अम्बरीष विश्वकर्मा, लाल बहादुर विश्वकर्मा , मनीष वर्मा, आनन्द वर्मा,राजकुमार विश्वकर्मा, रामहर्ष शर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहें ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments