Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनीतू सिंह बनी भाजपा की पहली महिला जिलाध्यक्ष, बधाईयों का तांता

नीतू सिंह बनी भाजपा की पहली महिला जिलाध्यक्ष, बधाईयों का तांता

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित संगठन पर्व कार्यक्रम में जिले जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों सहित अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष की एक प्रेसवार्ता के दौरान घोषणा की गई।
प्रेसवार्ता के दौरान जिले के चुनाव अधिकारी सौरभ मिश्रा ने पर्यवेक्षक राजवीर सिंह की उपस्थिति में बताया कि भाजपा के इतिहास में पहली बार मोबाइल पर आये संदेश के अनुसार जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर नीतू सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ज्ञात हो कि लंबे इंतजार के बाद अंततः 16 मार्च को वह दिन आ ही गया जब भारतीय जनता पार्टी ने जिले के जिलाध्यक्ष पद पर नीतू सिंह के नाम की घोषणा कर ही दी। उल्लेखनीय है कि श्रीमती सिंह जनसंघ फिर भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार स्व. बाबू चंद्रशेखर सिंह की पौत्र वधू हैं और पार्टी के विभिन्न मोर्चों में दशकों से सक्रिय थीं। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने जिम्मेदारी मिलने पर सभी का आभार व्यक्त किया और संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को निवर्तमान अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, अनिरुद्ध निषाद, अमर राय, भारत तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामकुमार सिंह, संयोजक योजक मन की बात गौरव निषाद, नगर संयोजक ई. अरुण गुप्ता, शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के सह संयोजक अत्रेश श्रीवास्तव, ई. सुधांशु सिंह, पुनीत मिश्र, प्रदीप गुप्त, धीरज मिश्रा, विवेक कुमार, दीपक सिंह, अवनीश मिश्र, रवि कुमार, मनोज कुमार, निहाल ध्रुव कुमार आदि ने बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments