Friday, December 26, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबच्चो के पटाखे जलाने से घर मे लगी आग

बच्चो के पटाखे जलाने से घर मे लगी आग

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शुक्रवार को थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के महदेईया बाजार में एक कपड़ा व्यापारी के छत के ऊपर छोटी बच्ची ने पटाखा जला दिया। अचानक विस्फोट की आवाज आने से लोगों को लगा कि कुकिंग कूकर फट गया है। लोग छत की ओर दौड़े। वहां जाकर ज्ञात हुआ कि छोटी बच्ची ने पटाखा जलाया हुआ है और पटाखे से तेज धुआं उठ रहा है। बच्ची ने पटाखा जलाने के लिए गत्ता जलाया हुआ था। पटाखे से आग लग गई और पास रखी वस्तुओं को भी अपने चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के महदेईया बाजार निवासी विजय गुप्ता पुत्र महेश्वरी ने बताया कि वह चौराहे के पास कपड़े की दुकान करते है। उनका बच्चा जलाने के लिए पटाखा लाया था। शुक्रवार को अचानक छत के ऊपर जोर आवाज हुई तो स्थानीय लोगों को लगा कि घर में कुकिंग कूकर फट गया है। जिसने भी आवाज सुना वो दौड़ता भागता छत पर पहुंचा। पटाखे से आस पास की वस्तुओं में आग लग गई जिससे जोर का धुंआ उठ रहा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया। किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments