Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशअल्पसंख्यक वर्ग का जो भी हुआ विकास वह सिर्फ कांग्रेस ने किया:...

अल्पसंख्यक वर्ग का जो भी हुआ विकास वह सिर्फ कांग्रेस ने किया: नईम प्रधान

अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष नईम प्रधान का हुआ जगह जगह स्वागत

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। अल्पसंख्यक समाज का अब तक जो भी विकास हुआ वह सिर्फ कांग्रेस ने ही किया है। आज कांग्रेस के नीतियों व सिद्धान्तों के बदौलत यह समाज सर्व समाज के साथ शान से जी रहा है। उक्त बातें अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जनपद के प्रभारी नईम प्रधान ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के बिना देश में लोकतंत्र सुरक्षित नहीं रह सकता है। पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी ने कहा कि आज जरूरत है कि कांग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल किया जाए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इस्लाम खान ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। आज समाज का हर वर्ग महंगाई व बेरोजगारी से परेशान हैं।कांग्रेस ही देश के लोगों को इस समस्या से निजात दिला सकती है।अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसीम सिद्दिकी ने कहा कि कांग्रेस ही गरीबों मजलूमों की चिंता करती है, भाजपा तो केवल बड़े उद्योगपति की चिंता करती है। कार्यक्रम को अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव बदरे आलम,दीनदयाल प्रसाद,डॉ धर्मेन्द्र पांडेय, रमाशंकर यादव, सत्यम पांडेय,वशिष्ठ मोदनवाल, जुलेखा खातून, राशिद अंसारी,मिर्जा खुर्शीद,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती,वजीर अहमद,विनोद दूबे, कमलेश मिश्र,किताबुद्दीन, इमरान अंसारी,असरफ अली ,गुलरेज, डॉ याहिया अंजुम,डॉ नरेन्द्र यादव,रमाकांत भारती ,नासिर खान,तारिक अंसारी,तौहीद खान, कैफ खान,रुस्तम, जैनुल,साजिद,खालिक अहमद आदि ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष इस्लाम खान व संचालन डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments