Thursday, February 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदस दिनों तक चले श्री गणेश उत्सव का समापन गणेश प्रतिमाओं का...

दस दिनों तक चले श्री गणेश उत्सव का समापन गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

प्रतिमाओं का विसर्जन शांति पूर्ण रहा

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा) जनपद बहराइच व ग्रामीण क्षेत्रों में श्री गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर में सुबह से ही मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम शुरू हो गया जिसमें श्रद्धालु गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से गूंजा नगर व ग्रामीण क्षेत्र। डी जे डोल नगाड़े की धुन पर श्रद्धालु अबीर गुलाल लगाकर झूमते गाते हुए भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को झिंगाघाट व मारी माता मंदिर के घाटों पर विसर्जन किया। दस दिनों तक चले श्री गणेश उत्सव आज विसर्जन के साथ सम्मान हुआ। बहराइच नगर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विसर्जन जुलूस निकाला। सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने अपने पुलिस दलबल के साथ चप्पे चप्पे पर पुलिस अधिकारियो के साथ सुरक्षा बल तैनात रहे । बहराइच जिलाधिकारी मोनिका रानी ने श्री गणेश उत्सव पर जिले वासियों को बधाई दी । बहराइच के राजा,गुदड़ी के लाल,बहराइच के महाराजा,ब्रह्मांड के अधिकारी, आदि नामों से मोहल्ले वालों ने श्री गणेश जी के नाम रख कर पूजा अर्चना कर झिंगाघाट पर सैकड़ों गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सम्पन हुआ। देर रात्रि तक मूर्तियों का विसर्जन जारी रहा जगह जगह लोगों ने जलूस में चल रहे श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरण किया। महिलाओं और पुरुषों ने झुमते नाचते हुए श्री गणेश जी को नम आंखों से विदा किया ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments