Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमां दुर्गा तथा भगवान गणेश की होगी प्राण प्रतिष्ठा

मां दुर्गा तथा भगवान गणेश की होगी प्राण प्रतिष्ठा

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवकली के नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा तथा भगवान गणेश की प्रतिमा प्रतिष्ठित की जाएगी जिसके पूर्व सोमवार को ध्वज पूजन किया गया ।
आपको बता दे की भागलपुर ब्लॉक के देवकली में नवनिर्मित मंदिर में मां दुर्गा तथा भगवान गणेश की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा होना है। जिसके लिए क्षेत्र की सम्मानित जनता व यजमान आचार्य पंडित सुरेंद्र मिश्र के द्वारा विधि विधान पूर्वक वैदिक मित्रों का उच्चारण करते हुए ध्वज पूजन किया गया। इस प्राण प्रतिष्ठा के बाद भव्य यज्ञ किया जायेगा इस यज्ञ का 18 अक्टूबर को कलश यात्रा का आयोजन होगा यह कलस यात्रा भागलपुर कालीचरण घाट पर जल भरने जाएगी। इस यज्ञ की पूर्णाहुति 24 अक्टूबर को होना सुनिश्चित किया गया है।
आचार्य पंडित सुरेंद्र मिश्रा द्वारा यजमान पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि जगत जायसवाल ने पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर पप्पू पाठक, आनंद गुप्ता, राकेश गौड़, सुशील चौरसिया, अजय शर्मा, सुधाकर पाठक, बृजेश पाठक, धर्मेंद्र गुप्ता, कवि प्रसाद, चंदन मिश्रा, आनंद गुप्ता, राम इकबाल इत्यादि लोग ग्रामीणों सहित इसके साक्षी बने।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments