Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिले को सुखा ग्रस्त घोषित करने की मांग पर सौपा ज्ञापन

जिले को सुखा ग्रस्त घोषित करने की मांग पर सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l देवरिया जिले को सुखा ग्रसित घोषित करने की मांग को लेकर सपाईयो ने सौंपा ज्ञापन।
इस दौरान सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व मे सपा कार्यकर्ताओं ने बरहज तहसील पहुच कर एसडीएम बरहज को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा। सपा नेता विजय रावत ने कहा की आज देवरिया जिले मे बारिश न होने के कारण सभी किसानों की हज़ारों एकड़ फ़सल बर्बाद हो गयी है और किसान बारिश न होने के कारण किसान हताश व निराश है, इस लिए किसानो के हीत को देखते हुए पुरे जिले को सुखा ग्रसित होना चाहिए।
इसी क्रम में सपा नेता राजन गुप्ता भुर्जी ने कहा की सपा की सरकार मे किसानों का हीत होता था लेकिन जबसे भाजपा की सरकार बनी है, तबसे किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। वही प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा की बारिश न होने से किसानों का बहुत बुरा हाल है, डीज़ल महँगा होने से किसान अपने खेत मे पानी तक नहीं चला पा रहा है। इस लिए उतर प्रदेश सरकार व मुख्यमंत्री से हमारी माँग है की पुरे जिले को सुखा ग्रसित घोषित करने का काम करे। इस दौरान मुख्य रूप से राजन गुप्ता भुर्जी, विपिन सिह, विकास यादव, सुशील यादव, विवेक सिह, महात्मा यादव, रामजी यादव, डी एन पटेल इत्यादि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments