Thursday, February 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभारत देश ऋषि-मुनियों एवं अमर शहीदों के बुनियाद पर खड़ा है- बलवीर...

भारत देश ऋषि-मुनियों एवं अमर शहीदों के बुनियाद पर खड़ा है- बलवीर सिंह दादा

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा लार के तत्वाधान में हर घर तिरंगा यात्रा,युद्ध स्मारक व स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों के मूर्ति के आसपास स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसके तहत लार नगर पंचायत में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी,बाबा साहब अम्बेडकर, पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद,शहीद संजय चौहान एवम शहीद हरेराम सिंह की मूर्ति की साफ-सफाई किया गया।
भाजपा मंडल प्रभारी बलबीर सिंह दादा ने कहा कि भारत देश ऋषि-मुनियों एवं अमर शहीदों के बुनियाद पर खड़ा है। भाजपा ने महापुरुषों का सम्मान करके हर समाज के लोगों का मान बढ़ाया है। भाजपा भारतीय संस्कृति को मानने वाली पार्टी है।
भाजपा सरकार में तमाम पौराणिक मंदिरों व पोखरों का सुंदरीकरण का कार्य कराया गया। पूर्व की सरकारों की अनदेखी से देश की सांस्कृतिक विरासत आंखों के सामने से ओझल हो रही थी। भविष्य में भी पर्यटन स्थल व पौराणिक स्थलों का कायाकल्प कराया जाएगा।
वहीं 14 अगस्त 1947 को भारत विभाजन विभीषिका के दिन मौन जुलूस निकाली जाएगी। 14 अगस्त भारत के इतिहास का काला दिन है। देश का विभाजन विभीषिका पीड़ा देने वाली है।इस विभाजन को भावी पीढ़ी को याद कराना है।
उक्त अवसर पर देवेन्द्र सिंह राजू,अरुण सिंह गुड्डू,देवेंद्र प्रसाद,कन्हैया चौहान, विवेक सिंह ,रामचन्द्र चौहान,अखिलेश सिंह चुनचुन,पीयूष सिंह,जनमेजय सिंह बिल्लू,मृदुल सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments