
देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत किसान मोर्चा पदाधिकारियो ने देवरिया विधानसभा के बैतालपुर में किसानों और उनके परिवार के बच्चो में तिरंगा वितरित कर सभी से इस अभियान में जुड़कर अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वाहन किया गया।
झंडा पाकर किसान परिवारों के बच्चो ने खुश होकर भारत माता की जय के नारे लगाए।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान जन-जन का उत्सव है, इसका मुख्य उद्देश्य भारत के नागरिकों में देशभक्ति की भावना को जागृत रखने के साथ भारत की एकता और अखंडता को बरकरार रखने की भावना को भी बनाये रखना है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान हमे अपने देश स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर भी प्रदान करता है।
मण्डल अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह सोनू ने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिये सभी को एकजुट होकर इस अभियान में जुड़ना पड़ेगा, यह अभियान लोगो को अपने घरों में झंडा फहराकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी करता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप पूर्व मीडिया प्रभारी भाजपा अम्बिकेश पाण्डेय, रंजन मणि, संकटा प्रसाद, विकास कुमार, शैलेश, दीनानाथ, सुरेन्द्र यादव, मुद्रिका प्रसाद, मनीष मिश्र, हीरालाल, जोखू यादव उपस्थित रहे।
