Monday, September 15, 2025
Homeउत्तर प्रदेशआजादी के बाद बागी बलिया 72 लोकसभा में ब्राह्मणो का दिखा दम...

आजादी के बाद बागी बलिया 72 लोकसभा में ब्राह्मणो का दिखा दम – राजेश मिश्र

बलिया सपा प्रत्याशी सनातन पाण्डेय भारी बहुमत से विजयी

सनातन पाण्डेय ने बलिया लोकसभा की जनता का आभार व्यक्त किया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के संरक्षक इंडिया गठबंधन के 72 लोकसभा बलिया के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय की जीत पर जनपद में हर्ष का माहौल है। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी सहित समूचे बलिया के मतदाताओं ने सनातन पाण्डेय की जीत पर खुशी का इजहार किया। संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने फूल एवं अबीर उड़ा कर खुशी का इजहार किया एवं जगह-जगह मिष्ठान वितरण किया गया।साथ ही जय परशुराम का उद्घोष करते हुए खुशी का इजहार किया। बी एस एस के पदाधिकारियों ने कहा कि यह जीत बलिया की जनता की जीत है। 1857 और 1942 के बाद 2024 में जनता ने जो इतिहास कायम किया है, ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ हमेशा आपका आभारी रहेगा। तथा जनता के कदम से कदम मिलाकर चलने का काम ब्राह्मण स्वयं सेवक संघ के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर दयाशंकर तिवारी, आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पाण्डेय, करुणेश पाण्डेय,जितेंद्र तिवारी,राम जी चौबे, मुकेश तिवारी, सुधीर तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, राकेश तिवारी, समीर मिश्र विष्णु कुमार मिश्रा, सुधीर चौबे, अभिराम त्रिपाठी, मोहन त्रिपाठी, दिनेश त्रिपाठी सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों का उत्साह रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments