Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविकास कार्यो की बदौलत सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा की जीत सुनिश्चित-अजय दूबे...

विकास कार्यो की बदौलत सांसद प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा की जीत सुनिश्चित-अजय दूबे वत्स

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा सलेमपुर लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि भाजपा प्रत्याशी रविन्दर कुशवाहा भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यो की बदौलत मंगलवार को जीत सुनिश्चित कर हैट्रिक लगायेंगे। सलेमपुर भाजपा कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाने को आतुर है।देश का लोकसभा चुनाव सात चरणों में समाप्त हो चुका है।अब पूरा देश चुनाव परिणाम का बड़ी बेसब्री का इंतजार कर रहा है। आने वाले कुछ ही घंटों में चुनाव नतीजे सबके सामने होंगे। इस बीच एग्जिट पोल में भाजपा सरकार को बहुमत मिलने का पूर्वानुमान जताया गया है।एग्जिट पोल के अनुमानों से बीजेपी की जीत सुनिश्चित होती नजर आ रही है। जिससे भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित नजर आ रहे है। सलेमपुर में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जीत की तैयारियां भी शुरू कर दी गई।
सांसद रविन्दर कुशवाहा के विकास के मायने को समझना हो तो सड़को की दशा देख लीजिए। यहां चमचमाती सड़कों का जाल बिछा है। हर कोई रफ्तार भर रहा है।सरकार ने गरीबों के घरों में शौचालय बनवाए हैं। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ किसानों को मिल रहा है।सांसद रविन्दर कुशवाहा का चुनाव जीतने के बाद विकास ही मुख्य प्राथमिकता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा जो सड़कें स्वीकृत हैं एवम उसका शिलान्यास हो चुका है।
जल्द ही कार्य प्रारंभ होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments