Thursday, December 25, 2025
Homeमहाराष्ट्रमुंबई मनपा चुनाव में सभी जाति और धर्मों के लोगों को उम्मीदवारी...

मुंबई मनपा चुनाव में सभी जाति और धर्मों के लोगों को उम्मीदवारी दी जाएगी – केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले

लोकसभा चुनाव में महायुति की जीत में रिपब्लिकन पार्टी की अहम भूमिका होगी

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)
लोकसभा चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ने महायुति के उम्मीदवारों का मेहनत और लगन के साथ प्रचार किया। महायुति की एकता से मुंबई की सभी छह सीटों पर महायुति की जीत निश्चित है। उपरोक्त बातें रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मंगलवार को अंधेरी में कर्मवीर दादासाहेब गायकवाड़ सांस्कृतिक केंद्र में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया मुंबई प्रदेश की समीक्षा बैठक में कही।

आगामी विधानसभा चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी राज्य में 10 सीटों की मांग करेगी। जिसमें से मुंबई में 2 सीटों पर रिपब्लिकन पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसी तरह मुंबई मनपा चुनाव में 20 उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएगी जिसमें सभी जाति धर्मो को टिकट दिया जाएगा इस बैठक में यह निर्णय लिया गया।रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने कहा, की चुनाव में हम बौद्धों, मातंग, दलित, मराठा , गुजराती, उत्तर भारतीय ओबीसी और मुसलमानों के अलावा अन्य सभी जाति धर्म के लोगों को उम्मीदवार बनाएंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती सिमाताई आठवले, प्रदेश महासचिव गौतम सोनावणे, आर पी आई मुंबई के अध्यक्ष सिद्धार्थ कसारे, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषाताई रामलू, जिला अध्यक्ष प्रकाश कमलाकर जाधव, अजीत रणदिवे, डैंसिंग जिला अध्यक्ष संजय डोलसे , रमेश गायकवाड, साधु कटके और चंद्रकांत पाटिल, सुनील बंसी मोरे, युवक आघाड़ी के मुंबई अध्यक्ष सचिनभाई मोहिते, जयंतीभाई गाडा, रशीद अंसारी, रेशमा खान, रत्ना ताई शिंदे, सुनील पवार, रमेश पाइकराव, राजाभाऊ गांगुर्डे, सुनील गमरे, विजय वाघमारे , संजय खंडागले, रवि गायकवाड़, श्रीमंत तोरणे, विजय वंजारी, अनीस पठान, दादू भोसले,
रतन असवारे, योगेश शीलवंत,
सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments