Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडेढ़ कुंतल मिलावटी दाल बरामद

डेढ़ कुंतल मिलावटी दाल बरामद

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी ब्रजेश सिंह व खाद्य विभाग द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रान्तर्गत गोला बाजार स्थित कई दुकानो पर मिलावटी दाल व अन्य खाद्य सामग्री की ब्रिकी पर कार्यवाही करते हुए ताबडतोड़ छापेमारी की। इस दौरान रामसुंदर कसौधन पुत्र स्वर्गीय बालकृष्ण कसौधन निवासी गोला बाजार उत्तरी थाना कोतवाली खलीलाबाद के दुकान से उपजिलाधिकारी खलीलाबाद की उपस्थिति मे 1 कुन्तल 50 किलो मिलावटी दाल बरामद की किया।
बरामद दाल को परीक्षण हेतु जिला खाद्य विभाग टीम द्वारा नमूना भेजा गया है। दुकानदार रामसुन्दर कसौधन उपरोक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली खलीलाबाद अग्रिम विधिक कार्यवाही समाचार लिखे जाने तक जारी थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments