Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफ्रॉड कर खाते से निकाले गये 71,972/-रुपए

फ्रॉड कर खाते से निकाले गये 71,972/-रुपए

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)
पीड़िता प्रेरणा श्रीवास्तव निवासिनी विकास भवन कोठीडीह थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी द्वारा साइबर अपराधियों द्वारा डेबिट कार्ड के माध्यम से साइबर फ्रॉड/ऑनलाइन धोखाधड़ी कर बैंक खाते से 71,972/- रुपए रुपये निकाल लेने के सम्बन्ध में शिकायत की गई। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा साइबर थाना बाराबंकी को त्वरित कार्यवाही करते हुए, पीड़िता की शत प्रतिशत धनराशि वापस कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में प्राप्त शिकायती पत्र पर साइबर थाना,बाराबंकी द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित मर्चेण्ट से पत्राचार कर साइबर तकनीक का उपयोग करते हुए कुल 71,972/- रुपए को उनके एकाउण्ट में वापस कराया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments