Saturday, October 18, 2025
HomeUncategorizedअज्ञात व्यक्ति का शव मिला ,मचा हडकंप

अज्ञात व्यक्ति का शव मिला ,मचा हडकंप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। अनुभाग गोरखपुर के अन्तर्गत जी आर पी थाना आनन्द नगर फरेन्दा महराजगंज मे शनिवार को एक 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव धानी ढाला से दक्षिण आउटर से लगभग 500 मीटर दूर पर दोपहर समय 1:00 बजे मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे के जीआर पी आनन्द नगर फरेन्दा महराजगंज मे शनिवार को एक 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव धानी ढाला से दक्षिण आउटर से लगभग 500 मीटर दूर पर दोपहर समय 1:00 बजे मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर स्थानीय जी आर पी थाना फरेन्दा की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।शव का पहचान न होने क्षेत्र में हड़कंप मच गया है ।शव का पहचान करने मे स्थानीय जी आर पी थाना आनन्द नगर फरेन्दा की पुलिस जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments