Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला अस्पताल में होली मिलन समारोह आयोजित

जिला अस्पताल में होली मिलन समारोह आयोजित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)l मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सुजीत यादव के नेतृत्व में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में अस्पताल के सभी चिकित्सा अधिकारी ओपीडी देखने के बाद शामिल हुए।होली मिलन समारोह में डॉक्टरो ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।इस मौके पर डॉक्टर सुजीत यादव ने बताया कि होली का पर्व भाईचारे एवं एकता का प्रतीक है।इसके अलावा आने वाले लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को मतदान करने की अपील की।इसका प्रचार प्रसार पत्रकार भाइयों के माध्यम से अति आवश्यक है।

इस मौके पर पत्रकार भाई भी जमकर अबीर गुलाल लगाये।डॉक्टर साहिबान और पत्रकार आपस में गले मिलकर खुशियां बाटी।इस मौके पर डॉ बी पी सिंह,दिनेश कुमार,रितेश सोनी सहित अन्य डॉक्टर और स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments