Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमैरवा के प्रथम नवागत डीएसपी द्वारा मैरवा/नौतन पुलिस चेकपोस्ट का निरीक्षण,संबंधित को...

मैरवा के प्रथम नवागत डीएसपी द्वारा मैरवा/नौतन पुलिस चेकपोस्ट का निरीक्षण,संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,

पेंडिग केशो का समय से निस्तारण करने के दिए निर्देश

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

बिहार राज्य के सिवान जिले के अंतर्गत मैरवा में नए पदस्थापित डीएसपी द्वारा: लोकसभा चुनाव और होली पर्व को लेकर मैरवा और नौतन थाना क्षेत्रों के चेकपोस्ट का बारीकी से निरीक्षण किया गया है जो यह निरीक्षण शनिवार को डीएसपी अजीत प्रताप सिंह ने किया है उसमें मैरवा थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश बिहार सीमा स्थित धरनीछापर चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस पदाधिकारी सहित जवानों को कई आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए छोटे तथा बड़े सभी प्रकार के वाहनों को जांच करने का निर्देश दिया गया है.इसके साथ ही उन्होंने चेकपोस्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरा सहित आस पास के सीमावर्ती इलाकों के बारे में भी आवश्यक जानकारी ली गई है. उनके द्वारा मैरवा थाना का निरक्षण कर सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. साथ ही उन्होंने लंबित केशो को समय गत एवं जल्द से जल्द डिस्पोजल करने के निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments