July 7, 2025

राष्ट्र की परम्परा

हिन्दी दैनिक-मुद्द्दे जनहित के

हियुवा के जिला संरक्षक पर हमले से कार्यकर्ता आक्रोशित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के हिन्दू युवा वहिनी के जिला संरक्षक आनन्द शंकर पाठक की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर तोड़ दिया। जिससे आक्रोशित हियुवा के जिला इकाई के पदाधिकारियों ने मेहदावल के क्षेत्राधिकारी राजीव यादव को तहरीर देकर हमलावरों पर कार्यवाही की मांग किया है।
कार्यवाही न होने पर हियुवा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।