
तरकुलवा देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा) विकास खण्ड पथरदेवा के ग्राम पंचायत बंजरिया बाजार के पूर्व प्रधान का हृदय गती रूकने से बृहस्पतिवार की सुबह निधन हो गया बंजरिया बाजार के टोला पोखरभिण्डा निवासी पूर्व प्रधान मैनेजर खान 65 वर्ष काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। जो आज तक अपने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। वह हमेशा दबे कुचले लोगों का ध्यान रखते थे। इनकी सरलता व कठोरता ही मुख्य पहचान थी। बृहस्पतिवार की सुबह क्षेत्र में जब इनके निधन की सूचना मिली तो गाँव से लेकर चौराहों तक मातम छा गया और लोग गमगीन मुद्रा में हो गये। वहीं बंजरिया गांव में महीलाएं अपनी चुल्हे तक नही जलाएँ वहीं कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी पूर्व बसपा प्रत्याशी परवेज आलम पूर्व विधायक गजाला लारी प्रमुख सुब्रत शाही जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह कमलेश पांडेय शेख हारून अली मु0 सफीक खान अबरार अली प्रधान अब्दुल सलाम डां विवेक सिंह पटेल डाक्टर मु0 इस्लाम बैजनाथ मिश्रा शिवशंकर यादव नसीर अहमद राघव पांडेय एडवोकेट सत्यप्रकाश यादव ओमप्रकाश यादव सहीत तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है
