Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमंहगाई व भ्रष्टाचार से परेशान हैं देश व प्रदेश की जनता- अशोक...

मंहगाई व भ्रष्टाचार से परेशान हैं देश व प्रदेश की जनता- अशोक सिंह कुशवाहा

तरकुलवा/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व देवरिया लोकसभा के प्रभारी अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा की देश व प्रदेश की जनता मंहगाई व भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। खाद पानी व बीज की की मंहगाई से किसान चिंतित हैं,पढें लिखे नौजवान बेरोजगारी के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर है। दाल, चीनी, चावल, तेल आदी रोजमर्रा की सामानों मे रोज बढोत्तरी हो रहीं हैं। जिसके चलते
देश की जनता इस भाजपा सरकार से काफी परेशान हैं। इस महंगाई से निपटने के लिए लोगों को समाजवादी पार्टी के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना होगा।होने वाले लोकसभा की चुनाव मे प्रदेश की जनता बहुत बड़ा परिवर्तन करने जा रही है। वहीं उन्होंने यह भी कहा की विधानसभा देवरिया सदर पथरदेवा रामपुर कारखाना फाजीलनगर तमकुही मे हम लगातार 6 महीनों से भ्रमण कर रहा हूं।लोगों के सामने समस्याओं का अम्बार है, लेकिन यह भाजपा सरकार केवल लोगों को गुमराह करने मे लगी है। लोग अब परिवर्तन के लिए कमर कस लीये है। उक्त बातें लोकसभा प्रभारी अशोक सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान पत्रकार वार्ता में कहीं। वहीं उनके साथ सपा नेता राजेश यादव दशरथ कुशवाहा आदी दर्जनो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments