Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआयुषी को मिला राष्ट्रपति के द्वारा प्रथम अतुल माहेश्वरी स्वर्णपदक पुरस्कार

आयुषी को मिला राष्ट्रपति के द्वारा प्रथम अतुल माहेश्वरी स्वर्णपदक पुरस्कार

सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर की छात्रा रही है आयुषी

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर मे प्रधानाचार्य वी के शुक्ल द्वारा विद्यालय की छात्रा रही आयूषी तिवारी को उसकी विशिष्ट उपलब्धि के लिए पुरस्कृत और सम्मानित किया गया ।
प्राप्त समाचार के आधार पर बताया गया है कि सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त कर काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय वाराणसी से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन मे स्नातक प्रथम श्रेणी और परास्नातक मे विश्वविद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गत 11 दिसम्बर 23 दो आयोजित दीक्षांत समारोह मे आयूषी तिवारी को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से प्रथम अतुल माहेश्वरी पत्रकारिता पुरस्कार व स्वर्णपदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ज्ञातव्य हो कि पत्रकारिता के क्षेत्र मे दिया जाने वाला प्रथम अतुल माहेश्वरी पुरस्कार एवं स्वर्णपदक भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के करकमलों विद्यापीठ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के दौरान आयूषी तिवारी को प्रदान किया गया।
परास्नातक मे अध्ययनरत रहते आयूषी का चयन अमर उजाला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ-साथ न्यूज मीडिया चैनल मे हो गया और वर्तमान मे वह न्यूज 18 मे प्रशिक्षु उदघोषिका के रूप मे कार्यरत है ।
आयूषी तिवारी की इस उपलब्धि पर सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर के प्रधानाचार्य वी के शुक्ल ने विद्यालय की प्रार्थना सभा मे अंग वस्त्र और स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया और अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए आयूषी के उज्जवल भविष्य की कामना की और छात्रों को सम्बोधित करते हुए अपनी प्रतिभा को विभिन्न क्षेत्रों मे विकसित करने की बात कही साथ ही आयूषी जैसी मेधावी छात्रा से प्रेरणा लेने का सुझाव दिया। प्रार्थना सभा मंच पर आयूषी के पिता अजय कुमार तिवारी जो नोनापार के निवासी हैं और भटनी बाजार मे व्यवसायी हैं को अंग वस्त्र और स्मृतिचिन्ह प्रदान करे सम्मानित किया ।
समारोह का सफल संचालन हिंदी प्रवक्ता गोपाल जी त्रिपाठी ने किया ।। उक्त समारोह के दौरान जगदीश तिवारी,सोमनाथ तिवारी,अजय चतुर्वेदी,गुफरान खान,आरिफ अली रूपल वर्मा,सुभद्रा शर्मा भृग्वेंद्र कुमार सिंह सहित सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे ।।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments