Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविहिप की गौ रक्षा विभाग की बैठक आयोजित, लिया गौ माता की...

विहिप की गौ रक्षा विभाग की बैठक आयोजित, लिया गौ माता की रक्षा का संकल्प

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू परिषद संगठन गौ रक्षा विभाग द्वारा ब्लाक फखरपुर के गजाधर पुर में विश्व कामधेनु रक्षा संकल्प यात्रा की बैठक हुई,बैठक में गौं माता की रक्षा के लिए संकल्प लिया गया।
बैठक में संगठन के भारी संख्या में उपस्थिति पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गौ रक्षा कार्य में अभूतपूर्व योगदान देने वाले जिला सह गौ रक्षा प्रमुख संतोष कुमार उपाध्याय को फूलों का हार पहना कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाग के गौ रक्षा प्रमुख शशिभूषण तिरपाठी ने बताया कि गौ माता की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है गौ माता का सम्मान करना हमारे लिए सर्वोपरि कार्य है। वहीं पर संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि गौ माता की रक्षा करने एवं उन्हें सम्मान पूर्वक जीने के अधिकार के लिए हम सभी कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत हैं और रहेंगे, कार्यक्रम में जिला गौ रक्षा प्रमुख अवधेश त्रिवेदी, सिद्भनाथ मिश्रा, विश्ववामित बाजपेयी, जर्नादन पटेल, योगेश मिश्रा, शुभम मिश्रा, अमर शुक्ला, विशाल यज्ञशैनी, शिवदयाल विश्कर्मा, अदालत पांडेय, दिनेश पाठक, बृजेश गुप्ता, बद्री विशाल अवस्थी तथा अंकित चौहान के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments