Friday, March 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशडॉ बिपिन यादव कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नियुक्त

डॉ बिपिन यादव कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव नियुक्त

पीजी कॉलेज हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं डॉ बिपिन

महराजगंज( राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ बिपिन यादव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के प्रति उनकी कर्तव्यशीलता,समर्पण और लगनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर उत्तर प्रदेश शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।
डॉ बिपिन यादव को उत्तर प्रदेश शिक्षक कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत,उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह,आलोक प्रसाद, वरिष्ठ नेता डा अरविंद कुमार सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ
सिद्धार्थ नाथ शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ राणा प्रताप तिवारी, चंद्रजीत भारती, विनोद सिंह, विराज वीर अभिमन्यु सहित तमाम लोगों ने बधाई दी है और कहा है कि डॉ बिपिन यादव के प्रदेश महासचिव बनने से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महराजगंज जनपद में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में मजबूत होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments