Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशश्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कुलदीप दीपक अध्यक्ष और शिवकुमार महामंत्री बने

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कुलदीप दीपक अध्यक्ष और शिवकुमार महामंत्री बने

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का हुआ पुर्नगठन

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पुर्नगठन में आज वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप दीपक को अध्यक्ष और शिवकुमार को महामंत्री बनाया गया, दोनों पदाधिकारियों ने बातचीत में कहा कि उनका मकसद पत्रकारों को सही दिशा में ले जाकर पत्रकारिता के शील की रक्षा करना है। खिरनीबाग स्थित सिटी प्वाइंट रेस्टोरेंट में हुई बैठक में यूनियन की जिला इकाई पुर्नगठित की गयी इसमें अध्यक्ष और महामंत्री के अलावा सुयश सिन्हा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अभिषेक गुप्ता कोषाध्यक्ष, राजीव रंजन मीडिया प्रभारी और अरुण दीक्षित विधि सलाहकार बनायें गये। अमित सक्सेना को नगर कमेटी का संयोजक, अशोक द्विवेदी को जलालाबाद का संयोजक, मनोज कुमार उपाध्यक्ष और शुभम श्रीवास्तव सचिव बनाये गये। अनूप कुमार को नगर का मीडिया प्रभारी बनाया गया। आशीष शुक्ला और सिमरनजीत सिंह, प्रभाकर मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किये गये। वरिष्ठ पत्रकार सुनील अग्निहोत्री, इम्तियाज अली खां, प्रेम शंकर गंगवार, हेमंत डे, संजीब गुप्ता और सलीम खां को संरक्षक बनाया गया। शेष विस्तार बाद में किया जायेगा। वरिष्ठ पत्रकार जरीफ मलिक आनन्द के संचालन में हुए कार्यक्रम में पदाधिकारियों और संरक्षकों ने नवनियुक्त टीम को फूल मालायें पहनाकर उनका करतल ध्वनि के बीच स्वागत किया। इस मौके पर ज्ञानेन्द्र मोहन ज्ञान, राहुल कुमार, विमल गुप्ता, प्रमोद पाण्डेय, मुनीश कुमार आर्य, महमूद खान, प्रदीप तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, धुव्र सक्सेना, ताराचन्द्र आदि मौजूद रहे। अन्त में यूनियन के मंडल समन्वयक अमित गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments