Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए उद्यान विभाग...

एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए उद्यान विभाग से संपर्क करें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के कृषक भाइयों के सूचनार्थ बताया है कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत औद्यानिक फसलों के अन्तर्गत उद्यान विभाग की बेवसाइट http://dbt.uphorticulture.in के पोर्टल पर आनलाइन पंजीकृत कृषकों को प्रथम आवक एवं प्रथम पावक के आधार पर विभागीय मानक के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्राप्त लक्ष्यों के अनुसार डी०बी०टी०/काइण्ड डी०बी०टी० माध्यम से अनुमन्य अनुदान दिया जाना है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत केला रोपण, आम रोपण, करौंदा, गेंदा पुष्प, सब्जी की खेती, मसाला कार्यक्रम, मौन पालन, ट्रैक्टर, पावर टिलर, फंक्शनल पैक हाउस को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक कृषक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी, संत कबीर नगर से, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खतौनी, फोटो, मोबाईल नं0 के साथ सम्पर्क कर पंजीकरण कराने के उपरान्त योजना का लाभ ले सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments