February 21, 2026

Hindi News – पढ़िए देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और ज्योतिष से सम्बंधित सभी समाचार. Read Latest and Breaking news in hindi

जांच के लिए संग्रहित किए गए खाद्य पदार्थों के 32 नमूने

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सहायक आयुक्त खाद्य -ll खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन देवरिया विनय कुमार सहाय ने बताया है कि सहायक आयुक्त (खाद्य) गोरखपुर मंडल, गोरखपुर द्वारा प्रदत्त एफएसडब्ल्यू वैन के माध्यम से गौरी बाजार देवरिया में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 32 नमूने जांच किए गए जिनमें छेना मिठाई 5 नमूना, बेसन का लड्डू 2 नमूना, जलेबी 1 नमूना, बर्फी 1 नमूना, काजू बर्फी 1 नमूना, बेसन 2 नमूना, मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।
मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जांच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया।
एफएसडब्ल्यू वैन का संचालन शिवेन्द्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में घनश्याम वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी मानवेंद्र कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, प्रीति चौबे, लैब टेक्नीशियन एवं राम भारत यादव, खाद्य सहायक द्वारा किया गया।