Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशईद ए ग़दीर पर लगाई गई पानी की सबील

ईद ए ग़दीर पर लगाई गई पानी की सबील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । इस्लाम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद साहब के दामाद हज़रत अली को मोहम्मद साहब ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। इस दिन को ईद ए ग़दीर के रूप में मनाया जाता है।रुपईडीहा कस्बे में रिज़वी क्लाथ स्टोर पर शुक्रवार को पानी की सबील का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राहगीरों को बड़ी संख्या में जलपान कराया गया । इस जलपान कार्यक्रम का आयोजन डॉ एजाज़ हुसैन ज़ैदी,डॉ फ़ज़ल अब्बास रिज़वी, जाफ़र इमाम रिज़वी आदि ने किया। इस दौरान हैदर इमाम रिज़वी,रज़ा इमाम रिज़वी सभासद,मो अज़ीम,अमीर अली,मो अनीस ,मनोज आर्या आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments