Sunday, March 15, 2026
HomeUncategorizedमहाराजा सुहेलदेव का राज्याभिषेक व जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

महाराजा सुहेलदेव का राज्याभिषेक व जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्र गौरव संस्थापक महाराजा सुहेलदेव का राज्याभिषेक व जन्मोत्सव सुहेलदेव स्मारक स्थल चित्तौरा झील के पावन तट पर श्रद्धा आस्था एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।
महाराज सुहेलदेव सेवा समिति की ओर से आयोजित महोत्सव में उमड़े आस्थावान जनों ने महाराज के गौरव गाथा का गान किया और पूजन अर्चन व आराधना कर महाराज सुहेलदेव को जन नायक बताते हुए उन्हें हिन्दू समाज का गौरव बताया तथा उनके पदचिन्हों पर चलकर सम्पूर्ण हिन्दू समाज को एक जुट करते हुए भारत को परम वैभव व विश्व गुरु बनाने का सामुहिक संकल्प लिया।महामना मालवीय मिशन की ओर से बहुउद्देश्यीय चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गयाlमहाराजा सुहेलदेव सेवा समिति की ओर से पौराणिक चितौरा झील के पावन तट पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए नगरौर आश्रम महन्त स्वामी विष्णुदेवाचार्य महाराज ने कहा की महाराजा सुहेलदेव की यह धरती पावन एवं पराक्रमी है।आर एस एस के विभाग प्रचारक डॉ अवधेश ने महाराजा सुहेलदेव को हिन्दू ह्रदय सम्राट बताते हुए उनके गौरव गाथा से सर्व हिन्दू समाज से जोड़ने का आवाहन करते हुए हिन्दू समाज को विश्व का सर्वश्रेष्ठ धर्म बताया तथा उपस्थित लोगों से भारत को विश्व गुरु पद पर स्थापित करने की बात कहींlमहामना मालवीय मिशन अध्यक्ष अवध संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया की आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ० कृष्ण गोपाल शर्मा व टीम के नेतृत्व में लगभग 500 लोगों को आयुर्वेदिक पद्दति से इलाज़ किया गया व उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक ओषधियां उपलब्ध करवाई गई तथा नशामुक्त समाज बनाने का आवाहन किया गया।
राज्याभिषेक महोत्सव का शुभारंभ उपजिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह धामी व प्रभारी तहसीलदार मनीष वर्मा ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर किया।सेवा समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल रूपानी व संघ विभाग कार्यवाह अम्बिका प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में भारत माता का पूजन व आरती कर भारत को संगठित हिन्दू राष्ट्र बनाने का सामुहिक संकल्प भी लिया गयाlएकल विद्यालय योजनाकार बृजेश कुमार सिंह व लाल मणि सिंह , धर्मेंद्र , दिनेश , दयाराम ध्रुव के नेतृत्व में कुटिला नदी के पावन तट पर सुंदरकांड का पाठ व सस्वर भजन गायन भी हुआ।
राजभर समाज के सैंकड़ों लोगों ने बहराइच से रैली निकालकर स्मारक स्थल पहुँच कर महाराज के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकर्ण टेकड़ीवाल , वरिष्ठ नेता नाथ शुक्ल , हरीशचंद्र गुप्ता , प्रशांत , संघ चिंतक भूपेंद्र सिंह , रमेश , समाजसेवी ओम प्रकाश सक्सेना , डॉ अनीता जायसवाल , अर्चना गुप्ता , राजभर समाज नेता प्रेम , संघ विचारक सूर्य कमल गुप्ता , ओमकार गुप्ता , सह प्रान्त प्रचारक रमेश जी , समाजसेवी विनय मित्तल , अयोध्या अवस्थी , समाजसेवी डॉ० कपिल शुक्ल , डॉ राधेश्याम गुप्ता , राणा विजय सिंह , समाजसेवी शिवराम यज्ञसैनी , प्रवक्ता डॉ पंकज सिंह , सरदार रौशन सिंह , समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह , भाजपा नेता सुदामा मिश्र , समाजसेवी यशपाल सिंह समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे।समापन अवसर पर सुहेलदेव सेवा समिति की ओर से सामुहिक समरसता भोज का आयोजन किया गया तथा संपूर्ण हिन्दू समाज के एकजुटता व अखंडता का सामुहिक संकल्प भी लिया गया।

RKP News गोविन्द मौर्य
RKP News गोविन्द मौर्यhttp://www.rkpnewsup.com
I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments