Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविकास के हत्यारे सूरज व साहिल गिरफ्तार

विकास के हत्यारे सूरज व साहिल गिरफ्तार

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
तिवारीपुर थाना क्षेत्र में विकास यादव के हत्यारों को त्रिनेत्र के सहारे तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की, पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई ने पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता कर उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि, विकास यादव दही लेकर अपने घर जा रहा था तभी पहले से विवाद चल रहे सूरज कुशवाहा स्वर्गीय विनोद कुशवाहा निवासी शिव मंदिर, साहिल कुशवाहा पुत्र बृजेश कुशवाहा निवासी शिव मंदिर व राज कनौजिया ने मारपीट कर घायल कर दिया जिसकी मौत हो गई थी तिवारीपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो अभियुक्तों सूरज कुशवाहा और साहिल कुशवाहा को डोमिनगढ़ पुल के नीचे से एसओजी टीम की सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार करने वालों में प्रमुख रूप से उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, थाना अध्यक्ष तिवारीपुर, हेड कांस्टेबल आनंद किशोर, कां अमरजीत यादव, उपनिरीक्षक मनीष यादव, एसओजी टीम प्रभारी, हेड कांस्टेबल राम इकबाल, एसओजी टीम हेड कांस्टेबल राज मंगल सिंह, एसओजी टीम हेड कांस्टेबल करुण तिवारी, एसओजी टीम कांस्टेबल इंद्रेश वर्मा एसओजी टीम सम्मिलित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments