Thursday, April 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशप्राथमिक विद्यालय में कईं महीने से टूटा पड़ा बाउंड्री वॉल

प्राथमिक विद्यालय में कईं महीने से टूटा पड़ा बाउंड्री वॉल

जुम्मे दार बने अनजान

जर्जर शौचालय होने से छात्र छात्राओं को खुले में शौच के लिए जाने पर मजबूर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के फखरपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमवा तेतारपुर में प्राथमिक विद्यालय का बाउंड्री वॉल कईं महीने से तेज आंधी तूफान से गिर गया था lबाउंड्री ना होने की वजह से प्राथमिक विद्यालय में आए दिन चोरी जैसी घटनाएं होती रहती हैं l विद्यालय की बाउंड्री ना होने की वजह से अज्ञात लोगों द्वारा विद्यालय में तरह – तरह की कूड़े फेकते रहते हैं l विद्यालय के शौचालय जर्जर अवस्था में तब्दील हो चुकी है जिस से पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है l विद्यालय में नियमित समय पर सफाई कर्मी ना आने की वजह से विद्यालय में जहाँ -तहाँ कूड़ा कचरा गंदगी का अम्बार लगा रहता है l इस सम्बन्ध में समाजसेवी मेराज अहमद ने प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल की समस्या को लेकर खंड विकास अधिकारी फखरपुर व एडीओ पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बाउंड्री वॉल सही कराने की अपील की थी लेकिन प्रार्थना पत्र देने के बावजूद फखरपुर विकासखंड के जिम्मेदार अधिकारी मामले से बेखबर बने हुएं हैं l मंदिर मस्जिद से बढ़कर कहा जाने वाला प्राथमिक विद्यालय जहाँ ग्राम पंचायत के सारे बच्चों की भविष्य सुधरता है विकासखंड फखरपुर के अधिकारियों की लापरवाही से अपनी बदहाली पर आंसू बहाता नजर आ रहा है प्राथमिक विद्यालय l

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments