Friday, August 7, 2026
HomeNewsbeatशिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शिक्षक नेता डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को एक भेंट में दावा किया कि निर्वाचन क्षेत्र के 17 जिलों में शिक्षक समाज इस बार परिवर्तन के पक्ष में अपना मन बना चुका है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक अब ऐसे प्रतिनिधि का चयन चाहते हैं, जो विधान परिषद के भीतर और बाहर शिक्षकों के अधिकारों, पुरानी पेंशन, सेवा सुरक्षा, पदोन्नति, वेतन विसंगतियों तथा शिक्षा से जुड़े अन्य ज्वलंत मुद्दों को मजबूती से उठाए। उनका कहना था कि शिक्षक समाज अब केवल चुनावी वादों के आधार पर नहीं, बल्कि कार्य, संघर्ष और जवाबदेही के आधार पर नेतृत्व का मूल्यांकन कर रहा है।
डॉ. त्रिपाठी ने शिक्षक मतदाताओं से लोकतांत्रिक अधिकार का विवेकपूर्ण प्रयोग करते हुए शिक्षक हितों के प्रति प्रतिबद्ध और संघर्षशील नेतृत्व का चयन करने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि क्षेत्र के अधिकांश शिक्षक परिवर्तन के पक्ष में हैं। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
गौरतलब है कि डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर होने के साथ ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों पर भी सक्रिय हैं। राजनीतिक हलकों में उन्हें गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के संभावित टिकट दावेदारों में माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments