Tuesday, May 12, 2026
HomeNewsbeatफर्जी दुष्कर्म मुकदमे में फंसाने और अवैध वसूली करने वाली युवती गिरफ्त

फर्जी दुष्कर्म मुकदमे में फंसाने और अवैध वसूली करने वाली युवती गिरफ्त

झूठे केस में जेल भेजने के बाद दोबारा मांगे जा रहे थे लाखों रुपये, पुलिस ने किया खुलासा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद की थाना सिंदुरिया पुलिस ने बलात्कार के फर्जी मुकदमे में लोगों को फंसाकर अवैध धन उगाही करने के गंभीर मामले का पर्दाफाश करते हुए एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। मामले को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंदुरिया पुलिस को यह सफलता मिली।
जानकारी के अनुसार अनुसार 10 मई 2026 को ग्राम पड़री उर्फ मीरगंज निवासी सत्यदेव चौहान ने थाना सिंदुरिया में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि जानकी पुत्री राम आशीष ने उसके भाई सूरज चौहान से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद विवाद उत्पन्न होने पर जानकी ने सूरज चौहान और उनके रिश्तेदार अनिल चौहान के खिलाफ अपनी नाबालिग बहन से दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर दोनों को जेल भिजवा दिया।
आरोप है कि इसके बाद जानकी ने सत्यदेव चौहान तथा उनके बहनोई राम केवल चौहान को भी फर्जी दुष्कर्म मुकदमे में फंसाने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष से जेल से बचाने और मुकदमा न लिखवाने के नाम पर पहले 40 हजार रुपये वसूले गए, जबकि बाद में एक-एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर लगातार धमकाया जा रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिंदुरिया में मु.अ.सं. 106/2026, धारा 308(6) एवं 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने 11 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान जानकी पुत्री राम आशीष, निवासी ग्राम अहिरौली टोला विशुनपुर घाट (मदरहा), थाना घुघली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 24 वर्ष बताई जा रही है तथा वह बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
पुलिस ने अभियुक्ता के पास से 5,200 रुपये नकद, पीली धातु की एक जोड़ी कान की बाली तथा एक वीवो Y 21 स्मार्टफोन बरामद किया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप-निरीक्षक अमित रंजन सिंह, महिला उप-निरीक्षक प्रियंका मौर्य, कांस्टेबल इंद्रेश यादव, राम जनम यादव, महिला कांस्टेबल श्रुति, रुनिंया, सोनम एवं सुस्मिता शामिल रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments