नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए किया प्रेरित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय, मेहरौना में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 345 छात्रों ने सहभागिता करते हुए नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ ही उसके पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल असर डालती है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर छात्रों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। छात्रों ने स्वयं नशे से दूर रहने के साथ ही अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।