कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)
शुक्रवार को कपरवार स्थित सावित्री बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत जागरूक किया गया।
विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे
1930 साइबर हेल्पलाइन
1090 वूमेन पावर लाइन
102 गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन
181 वूमेन लाइन
108 एंबुलेंस सेवा
1098 चाइल्डलाइन
112 आपातकालीन पुलिस सेवा
आदि के बारे में जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगल योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन,
राष्ट्रीय पोषण मिशन,
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति कार्यक्रम मे
उप o नि o सर्वेश कुमार सिंह,
का o शिवम यादव, म o का o गरिमा दूबे, म0 का0 रीमा गुप्ता आदि मौजूद रहे।
