Wednesday, May 6, 2026
HomeNewsbeatजनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल, 07 मई से शुरू होगी स्व-गणना: एडीएम

जनगणना-2027 पूरी तरह डिजिटल, 07 मई से शुरू होगी स्व-गणना: एडीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना-2027 को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला जनगणना अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि 07 मई से 21 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे लोग घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।
उन्होंने स्पष्ट किया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं हाउस लिस्टिंग का कार्य किया जाएगा, जबकि द्वितीय चरण में 09 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या एवं जातिगत गणना कराई जाएगी।
पत्रकारों को जानकारी देते हुए एडीएम ने बताया कि स्व-गणना के लिए नागरिक http://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप के माध्यम से 33 बिंदुओं पर जानकारी भर सकेंगे। प्रक्रिया पूरी होने पर 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या (SEID) जारी होगी, जिसे बाद में प्रगणक द्वारा सत्यापन के लिए उपयोग किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहली बार जनगणना में जियो मैपिंग, मोबाइल एप, जीपीएस ट्रैकिंग और डिजिटल पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। साथ ही आजादी के बाद पहली बार विस्तृत जातिगत आंकड़े भी एकत्र किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी और प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments