Monday, April 13, 2026
HomeNewsbeatकुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त...

कुशीनगर में विद्युत व्यवस्था सुधार पर जोर, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, सुचारु एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में जिला विद्युत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद विजय कुमार दुबे ने की, जिसमें विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली, आपूर्ति की स्थिति और उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में बताया गया कि कुशीनगर लोकसभा क्षेत्र ग्रामीण अंचल में विकास के कई मानकों पर अग्रणी है और यहां कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना सहित कई बड़े विकास कार्य तेजी से प्रगति पर हैं। ऐसे में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाना विकास की गति को और तेज करेगा।
समीक्षा के दौरान विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता, लाइन लॉस, ट्रांसफार्मरों की कार्यशीलता, बिलिंग व्यवस्था और उपभोक्ता शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का आकलन किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि खराब ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदला जाए तथा मरम्मत कार्यों में तेजी लाई जाए, ताकि आमजन को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।
इसके साथ ही विद्युत बिलिंग व्यवस्था को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने, विद्युत चोरी और अवैध कनेक्शनों पर सख्त कार्रवाई करने तथा लाइन लॉस को कम करने के लिए तकनीकी सुधार लागू करने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने और उपकेंद्रों व लाइनों के नियमित रखरखाव पर भी विशेष बल दिया गया।
बैठक में यह भी कहा गया कि विकास तभी संभव है जब आधारभूत सुविधाएं मजबूत हों। कुशीनगर में मेडिकल कॉलेज, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और सड़क विकास जैसे बड़े प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण और चौड़ीकरण किया जा रहा है, जिससे बिहार, नेपाल और अन्य क्षेत्रों से बेहतर संपर्क स्थापित हो रहा है।
अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा जनहित से जुड़े कार्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments