Saturday, April 11, 2026
HomeNewsbeatमऊ महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, 19 नवजात बच्चियों को बेबी किट...

मऊ महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, 19 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करना और समाज में सकारात्मक संदेश देना रहा।
कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह की उपस्थिति में चिकित्सालय में जन्मी कुल 19 नवजात बच्चियों को बेबी किट वितरित की गई। इस दौरान सोहर गीतों के माध्यम से बेटियों के जन्म का स्वागत किया गया और परिजनों को शुभकामनाएं दी गईं।
अधिकारियों ने नवजात बच्चियों के माता-पिता को कन्या सुमंगला योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी दी और उन्हें योजना में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित महिला कल्याण विभाग की टीम, अस्पताल स्टाफ और अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर परदहा का निरीक्षण किया और वहां संचालित सेवाओं की समीक्षा की। कार्यक्रम के माध्यम से बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments