Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसलेमपुर में व्यापारियों का होली मिलन समारोह, प्रेम-सद्भाव का संदेश

सलेमपुर में व्यापारियों का होली मिलन समारोह, प्रेम-सद्भाव का संदेश

सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के ईचौना पूर्वी वार्ड में उद्योग व्यापार मण्डल के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तहसील अध्यक्ष एवं नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर गुप्त ने किया।

समारोह के दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी एकता व भाईचारे का संदेश दिया।
अपने संबोधन में सुधाकर गुप्त ने कहा कि होली द्वेष और कटुता को त्यागकर प्रेम और सद्भाव बढ़ाने का पर्व है। यह त्योहार जीवन में रंग, उत्साह और उल्लास भरने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां सनातन धर्म और संस्कृति को मानने वाले लोग हैं, वहां होली प्रमुख पर्व के रूप में मनाई जाती है।

ये भी पढ़े – सिकन्दरपुर में होली मिलन समारोह, संगठनात्मक एकता का प्रदर्शन

उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी इस पर्व को परंपरागत मूल्यों के साथ उसी उत्साह से मनाएं, जैसा हमारे पूर्वज मनाते आए हैं।
इस अवसर पर संजय पांडेय, रवि रौनियार, पप्पू रौनियार, भरत जी, धीरज सिंह, कृपाल गुप्ता, अशोक रौनियार, कर्मवीर रौनियार, मेवालाल, मनोज मद्देशिया, महेश जायसवाल, बीनू मद्देशिया और विश्वनाथ तिवारी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम हर्षोल्लास और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े – यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: डबल डेकर बस ने इको कार को मारी टक्कर, 6 की मौत, 13 घायल

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments