Monday, February 16, 2026
HomeNewsbeatसपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओ ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को समाजवादी पार्टी बरहज के पूर्व प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवाल के नेतृत्व में जनहित के मामलों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप सार्थक हस्तक्षेप की माँग कीया गया जो इस प्रकार से है।
मोहन सिंह सेतु का निर्माण कार्य एक दशक से चल रहा है जो अभी तक अधूरा है शीघ्र पूरा कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित हो तथा
सोनुघाट-बरहज मार्ग जो बरहज तहसील को जनपद मुख्यालय से जोड़ने वाला एक बड़ी आबादी के आवागमन का मुख्य मार्ग है अत्यंत जर्जर हो चुका है, जनहित में उक्त सड़क का निर्माण अति आवश्यक है।इस सड़क के बनवाए जाने हेतु अत्यावश्यक कार्यवाही सुनिश्चित हो।
मार्च -अप्रैल के महीने में किसानों के रबी की फसल तैयार होकर कटिंग की स्थिति में आ जायेगी,खून पसीना एक कर किसान अपनी फसलों में अपने परिवार व बच्चों का भविष्य देखता है, लेकिन हर वर्ष सैकड़ों एकड़ फैसले आगजनी की शिकार हो जाती है जिसे दृष्टिगत रखते हुए जनहित में बरहज तहसील में फायर सर्विस स्टेशन की स्थापना हेतु अविलम्ब आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
एस आई आर के पश्चात लोगों को बड़े पैमाने पर नोटिस मिली है नोटिस को समय -सीमा के भीतर निस्तारण हेतु जो निस्तारण काउन्टर बनाए गए हैं वे अपर्याप्त है ऐसी स्थिति में लोग मतदाता के अधिकार से वंचित न हों काउन्टर की संख्या का बढ़ाया जाना जनहित में आवश्यक व अपरिहार्य है।
वर्षों से देवरहवा बाबा ,बाबा राघव दास की तप व साधना स्थली बरहज की आवाम की चिरप्रतीक्षित माँग बरहज में बस स्टैंड के निर्माण की दिशा में ठोस व आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित हो।
किसान देश -प्रदेश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख अंग है छोटे -बड़े किसान अपनी फसलों को मंडी के अभाव में अपनी गाढ़ी कमाई को औने-पौने दाम पर विचौलियों को बेचने पर मजबूर होता है। बरहज ऐतिहासिक व्यापारिक केंद्र रहा है अंग्रेजी हुकूमत में भी यह नगर अपने व्यापारिक गतिविधियों को लेकर विश्व विख्यात रहा है लेकिन मंडी के अभाव में छोटे -बड़े किसान सब्जी व अन्न के उत्पादन का उचित मूल्य पाने में असफल -निराश रहता है जिसे दृष्टिगत रखते हुए बरहज में मंडी की अवस्थापना अपरिहार्य एवं आवश्यक है,आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित हो।
बरहज तकनीकी शिक्षा केन्द्र के मामले अत्यंत पिछड़ा क्षेत्र जिसे बड़ी तादात में युवा चाहकर भी तकनीकी शिक्षा से वंचित रहने को अभिशप्त है और मजदूर बनने को मजबूर है युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए तकनीकी शिक्षा केंद्रों की अवस्थापना हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित हो।
जिलाधिकारी ने अपने स्तर के मामले को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधिक अधिकारियों को निर्देश दिया शेष बिंदुओं को अग्रेत्तर कार्यवाही के लिए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भेजकर समस्याओं के निदान हेतु आश्वासन दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments